फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए बी वी पी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे
विज्ञापन

मवाना।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड और सीबीएसई के कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी 293 छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र, मेडल तथा स्मृति चिह्न देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. संजीव बालियान ने सम्मानित किया।
उत्सव मंडप में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. संजीव बालियान, कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सोमेंद्र तोमर, सौरभ शर्मा व परिषद् के प्रांत सगंठन मंत्री महेश राठौड़ ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

डा. संजीव बालियान ने कहा कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। यह युवाओं की सोच को बदलता है तथा आगे बढ़ने में मदद करता है। आजादी के 70 साल बाद भी मुजफ्फरनगर से 65 किमी. चलकर आने में दो घंटे का समय लग गया। युवा देश की समस्या को समझें। प्रांत संगठन मंत्री महेश राठौड़, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, पूर्व विधायक अतुल खटीक, परिषद् के प्रदेश सहमंत्री अमल खटीक, सौरभ शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने की तथा संचालन संजय भटनागर एवं विदित रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिवानी भारती, अदिति, हर्ष रस्तोगी, तनु चौहान, सनी शर्मा, पूजा, अनुराधा चौधरी, चिराग खन्ना, देवांश गुप्ता, शोभित आदि 293 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल तथा स्मृति चिह्न देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। अतिथियों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में सुधा चौहान, गौरव राणा, राजेंद्र चौहान, अजित शर्मा, शिव त्यागी, संजय शर्मा, निपुण चौहान, अशोक चौधरी, अमर रस्तोगी, अभिषेक आर्य, डा. शक्ति साहनी, समीर धीमान, आशू त्यागी, अंकुर आर्य, शुभम जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें