मेरठ-करनाल हाईवे पर कार ने मारी बाइक में टक्कर
फोटो
सरूरपुर। मेरठ करनाल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार देवर भाभी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव कक्केपुर निवासी अनिल (30) पुत्र सतपाल अपनी भाभी राम प्यारी (40) के साथ रविवार को नानू गांव में चिकित्सक से दवा लेने आए थे। लौटते वक्त हाईवे पर शामली की ओर से तेज गति से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मौत होने की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अनिल के भाई सुनील ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार हादसे वक्त अनिल ने हेलमेट नहीं पहना था।