फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर्रा स्थित इंटर कॉलेज में हुआ समारोह
विज्ञापन

फोटो.....
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित गुडविन इंटर कॉलेज में मौलाना आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान और एजाज अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चौधरी हरेंद्र सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा 2017 में प्रथम आने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शुएब अली, अय्यूब खां, शाहिद, मोहम्मद आसिफ आदि को शिक्षा के क्षेत्र में और राज्य सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी जैनब खान चंदौरा को भी बालिका शिक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उर्दू अदब के क्षेत्र में असजद फानी, डॉ. फुरकान सरधनवी, अब्दुसलाम फरीदी को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाले इस्तेखार, नजर मोहम्मद, नौशाद चौहान, डॉ. जाकिर आदि को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मौलाना यूसुफ ने की। संचालन डॉ. फुरकान अहमद ने किया। प्रबंधक दीन मोहम्मद चौहान, गुलशेर राणा, आसिफ पंवार, रिहान, हमजा चौहान, मनव्वर पंवार, मोहम्मद अली चौहान, सत्तार, फरजाना, अब्दुल मन्नान, इकरा, नईम, सोफिया, जाकिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें