फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां शनिवार को स्वच्छता की प्रभात रैली निकालकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य डा. नीरा तोमर और मुख्य अतिथि राजीव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के जरिए छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसका विषय देश का विकास और उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि राजीव एवं मीना पांडेय का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुधा, मिथलेश, रजनी, सुनीता, सविता, रचना, ममता, अंकित, शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें