फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम।
बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने नगर निगम के सफाई के दावों की पोल खोल दी। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के कारण शाम को बाजार समय से पहले ही बंद हो गए।
कई दिन से पड़ रही गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदला और करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। नाले, नालियां चौक होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई। प्रह्लादनगर में जलभराव की स्थिति सबसे खराब रही। स्थानीय लोगों ने जलभराव के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा खैरनगर चौराहा, दिल्ली रोड, रशीदनगर, नीचा सद्दीक नगर, मलियाना आदि इलाकों में जलभराव के कारण काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पानी की नहीं निकासी
मोदीपुरम। रुड़की रोड ओर पल्लवपुरम में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानी हुई। सोफीपुर से मोदीपुरम चेक पोस्ट तक रुड़की रोड को हर बार बनाया जाता है। बारिश के पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़क जल्दी ही टूट जाती है।
विज्ञापन

नाला हुआ क्षतिग्रस्त
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो के एन पाकेट में चार फीट चौडे़ और पांच फीट गहरे नाले ने कॉलोनीवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। नाले के क्षतिग्रस्त होने से गंदगी ऊपर तक आ गई। इसके चलते पानी कॉलोनी में फैल रहा है। ऐसी स्थिति में कालोनी के लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसकी शिकायत कॉलोनी निवासी डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र, ममता, रजनीश आदि ने नगर निगम और एमडीए के अधिकारियों से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें