फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से ई रिक्शा में सवार चालक सहित पांच घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित आईटीआई के निकट कस्बे की ओर आ रही मेरठ डिपो की बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक समेत ग्राम पहाड़पुर और बिसौला निवासी दो महिला तथा दो पुरुष घायल हो गए। हालांकि दोनों पक्षों समझौते के प्रयास चल रहे थे।
पक्का तालाब मवाना निवासी वसीम पुत्र छोटे मवाना खुर्द से चार यात्री लेकर पूर्वाह्न करीब 11 बजे चला था। वह आईटीआई के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रही मेरठ डिपो की बस ने उसकी ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई तथा वसीम, जयपाल पुत्र दलपत सिंह, सुमनलता पत्नी जयपाल निवासी पहाड़पुर तथा प्रकाशी पत्नी धर्म सिंह, कृष्ण पुत्र धर्म सिंह घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, बस चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। समझौते के प्रयास चल रहे थे। थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के मामले में दो दबोचे
हस्तिनापुर। पुलिस ने कस्बे में चोरी, डकैती करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें मिथुन पुत्र हरपाल निवासी अनाज मंडी हस्तिनापुर एवं विक्की पुत्र अमर सिंह जे ब्लॉक हस्तिनापुर निवासी हैं। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व कस्बे के मुख्य बाजार में उक्त आरोपियों ने राजेश पुत्र हंसराज के घर चोरी की थी। उन्होंने घर में रखे कपडे़, बैट्री, स्टैबलाइजर एवं घरेलू सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में राजेश ने पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों से राजेश के घर में चुराया सामान बरामद कर लिया है। वहीं, मिथुन पुत्र हरपाल गैंगस्टर में वांछित था। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें