फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक पर हमला, हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

ग्राम नंगली आजड़ में नशे में धुत युवक ने गांव के ही एक अन्य युवक पर हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित का हाथ टूट गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नंगली आजड़ निवासी तोरा सिंह मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत था। गांव में एक अन्य युवक मनीष अपने घर के बाहर खड़ा था। तोरा सिंह वहां से गुजरा और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर तोरा सिंह ने मनीष पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। परिजनों ने दौराला सीएचसी पर उसका प्राथमिक उपचार कराया। पीड़ित ने तोरा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ दौराला धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें