फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा में लगे शंट मीटर की जांच की जानकारी अधिशासी अभियंता को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

बहसूमा में विद्युत निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए शंट मीटर की शिकायत के बाद तीन माह पूर्व मुख्य अभियंता वाणिज्य ने जांच अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मवाना को सौंपी थी। अभी तक इसमें कुछ नहीं हो सका है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेश चंद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने बीती पांच जून को अधिशासी अभियंता से शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि मवाना की विद्युत परीक्षणशाला के जेई एवं एसडीओ ने घोटाला किया है। जिससे निगम को राजस्व का जबरदस्त नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कस्बा बहसूमा में जेई और एसडीओ की मिलीभगत से 60 फीसदी शंट मीटर लगाए गए हैं। इस पर उन्होंने उपभोक्ताओं से चार से पांच हजार रुपये तक वसूले हैं। मीटरों की संख्या दो हजार के आसपास बताई थी।
विज्ञापन

इस मामले में 23 जून को मुख्य अभियंता (वाणिज्य) संजय आनंद जैन ने अधिशासी अभियंता मवाना को पत्र लिखकर प्रकरण का संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हालांकि इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई है। जिन एसडीओ और जेई की शिकायत की गई थी। वे अब भी यहीं पर तैनात रहकर कार्य कर रहे हैं। वहीं, अधिशासी अभियंता महेश चंद का कहना है कि मामला उनके चार्ज लेने से पहले का है। उनके संज्ञान में नहीं है।

कोचिंग में शिक्षक एवं युवतियां पकड़ीं
मवाना।
पुलिस बस स्टैंड चौकी के निकट स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट का ताला तोड़कर तीन लड़कियों और दो शिक्षकों को चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज ने उन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को बस स्टैंड चौकी के सामने स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट कुछ गलत होने की जानकारी मिली। बताया कि इंस्टीट्यूट के अंदर तीन लड़कियां और दो शिक्षक हैं। उसका बाहर से ताला लगा है। इस पर पुलिस चौकी इंचार्ज महिला पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंचे तथा इंस्टीट्यूट के बाहर लगा ताला को तोड़ा। पुलिस को अंदर तीन लड़कियां तथा दो शिक्षक मिले। पुलिस उन्हें चौकी ले आई। इस पर लड़कियां इज्जत की दुहाई देने लगीं। इस पर पुलिस ने तीनों लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, बाद में दोनों शिक्षकों को भी छोड़ दिया। शिक्षकों ने बताया कि वे इंस्टीट्यूट में बच्चों को पढ़ाते हैं। तीनों युवतियां पास के ही दो गांवों की बताई गई हैं। चौकी प्रभारी रविंद्रपाल का कहना है कि शिकायत पर पकड़ा था। उन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, थाना प्रभारी विजय कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें