स्काउट गाइड शिविर का समापन
मवाना (ब्यूरो)। एएस इंटर कालेज में स्काउट गाइड शिविर के समापन अवसर पर रैली निकाल समाज को जागरूक किया गया। कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने स्काउट गाइड ध्वज फहराकर किया। कैंप संयोजन स्काउट इंचार्ज रामभूलनाथ और संचालन बिजेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया। स्काउट मास्टर व संचालक ने स्काउट गाइड्स को प्राथमिक चिकित्सा, तंबू निर्माण, गैजेट्स निर्माण, प्रार्थना, ध्वज गीत आदि के विषय में विस्तार से बताया। स्काउट वर्ग में शेर, भेड़िया व एनाकोंडा तथा गाइड्स वर्ग में मोर, कोयल तथा बुलबुल टोली क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रही। निर्णायक हीरामणि सरोज, प्रीतम सिंह, छाया गर्ग, कुसुम चौहान व रजनी थी। अनुशासन में चीफ प्रोक्टर नृपेंद्र कुमार रस्तोगी, मुकेश पाल बंसल, विभा वैद्य, बलराज सिंह, सूरज कुमार, सचिन शर्मा आदि रहे।
एनसीसी कैडेट ने रैली निकाली
मवाना (ब्यूरो)। एएस इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता ही सेवा का संदेश देते हुए नगर में रैली निकालकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ उप प्रधानाचार्या विभा वैद्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का आयोजन में 73 यूपी बटालियन के एनसीसी प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अरुणवीर सिंह के निर्देश पर किया गया। रैली कालेज से शुरू होकर वापस कालेज में आकर संपूर्ण हुई। दलवीर सिंह ने कैडेट को शपथ दिलाई। रैली में मनीषा विश्वकर्मा, काजल, शिवानी, तमन्ना, आकाश, अंकित, सानिया, शिवानी, भारती, रूबी, कुमकुम, ईशु, चित्रा, विशाखा आदि कैडेट शामिल थीं। रैली में अरविंद कुमार, राजू यादव, हलवदार मनोज, चंद्रपाल सिंह का सहयोग रहा।
मवाना (ब्यूरो)। इनर व्हील क्लब मवाना मैन और रेनबो के सदस्यों ने संयुक्त रुप से गरीबों व जरूरत मंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण की। पंचायती धर्मशाला में सभा का आयोजन किया गया। शुभारंभ इनर व्हील प्रार्थना से हुआ। इसके बाद क्लब के सभी सदस्यों ने स्लम एरिया में जाकर गरीबों और जरूरतमंदों में आवश्यक सामग्री का वितरण किया। जिसमें कपडे़, स्वेटर, कई प्रकार के बर्तन, जूते, चप्पल, दवाईयां आदि रहीं। इसके बाद क्लब सदस्यों ने महिलाओं की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। क्लब अध्यक्षा मीनू रस्तोगी, रजनी सिंह ने स्वच्छता संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नीता दुबलिश, आराधना रस्तोगी, अमिता रस्तोगी, संगीता मेहता, हनी रस्तोगी, ऋतु अग्रवाल, पूजा गुप्ता आदि रहीं।