स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रैली निकाली
सरधना (ब्यूरो)। सरधना स्थित संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विद्यालय में सफाई अभियान भी चलाया गया। प्रवक्ता संजय चार्ल्स व नवीन ने विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान भी सफाई के बारे में बताया गया। मेजर सनी ने एनसीसी कैडेट को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के बारे में बताया। वहीं, दबथुवा के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा के एनसीसी कैडेट ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मनवीर सिंह ने बच्चों को सफाई की शपथ दिलाई। वहीं, अन्य स्कूलों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।