फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बारिश गिरा तीन डिग्री तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम के तल्ख तेवरों के बीच गर्मी और उमस का असर शनिवार को कुछ ज्यादा रहा। आसमान पर बादल भी छाए रहे। लेकिन बरसे बिना निकल गए। हालांकि बदली छाने से दिन का तापमान 3.5 डिग्री गिर गया, जबकि रात का तापमान अभी स्थिर चल रहा है।
विज्ञापन

विगत दस वर्षों में इस सितंबर माह में मौसम का मिजाज ज्यादा बदला हुआ है। गर्मी और उमस बरकरार रहने से मानसून बीत जाने के बाद भी अभी हल्की बारिश की संभावना बनी है। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अभी गर्मी व उमस से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- उमस और गर्मी ने किया परेशान, बादल छाए लेकिन बरसे नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें