फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा।

विज्ञापन
विज्ञापन
पितृ दान का महत्व बताया
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ (ब्यूरो)। तपो भूमि महाभारत कालीन श्रृंग ऋषि आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित तोता राम ने पितृ शांति के लिए यज्ञ किया। उन्होंने पितृ दान का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा की शरण में जाने से पितृ को तृप्ति मिलती है। मनुष्य को बुरा कर्म नहीं करना चाहिए। इस मौके पर जगवीर सिंह, केपी सिंह, सचिन चौधरी आदि रहे।

सात वर्षीय बच्चा लापता
परीक्षितगढ़ (ब्यूरो)। क्षेत्र के ग्राम गांवड़ा रोड पीर समीप सात वर्षीय लापता बच्चा मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, सुबह से ही बच्चे की पहचान करने के लिए पुलिस जुटी रही। लेकिन बच्चे के परिजन थाने में नहीं पहुंचे। उधर, पुलिस ने वायरलेस सेट से क्षेत्र के अन्य थानों में भी सूचना दी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सात वर्षीय बच्चा मिला है। जिसकी पहचान कराई जा रह है। जल्द की बच्चों के परिजनों को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन
परीक्षितगढ़ (ब्यूरो)। ब्लॉक परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमों जिला महामंत्री अमित मोहन टीपू ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय बनवाना, तीन तलाक समस्या का समाधान व बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्य किए है। इससे समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना गिरी, दिनेश शर्मा और क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें