फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिचांई विभाग के क्लर्क ने गृह क्लेश के चलते गंगनहर में छलांग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के ध्यानार्थ=========
विज्ञापन

गांव पूठखास निवासी क्लर्क सिंचाई विभाग में था तैनात
देरशाम तक तलाश में जुटे रहे परिजन, गोताखोरों की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा।
थाना क्षेत्र के गांव पूठखास निवासी सिंचाई विभाग के क्लर्क ने गृहकलह के चलते गंगनहर में छलांग लगा दी। देरशाम तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से गोताखोरों से उसकी तलाश कराने की मांग की।
गांव निवासी वीरेन्द्र गिरी (55) पुत्र इतवार गिरी वर्तमान में गोकुल बिहार कालोनी रोहटा रोड, मेरठ में परिवार समेत रहते हैं। वीरेन्द्र मेरठ में सिंचाई विभाग में वरिष्ठ क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार से कई दिनों से विवाद चल रहा था। इस कारण वह तनाव में था। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन ऑफिस जाने की जगह वह पूठ गांव पहुंचा। यहां पर उसने शराब पी। उसके बाद पूठ गंगनहर पुल पर पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। कुछ युवक उसे निकालने के लिए गंगनहर में कूदे, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। ग्रामीणों ने पुलिस से गोताखोरों को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा भी किया। देर शाम तक वीरेंद्र के परिजन गंगनहर में उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

तीन साल पहले पुत्र ने दी थी जान
तीन साल पहले वीरेन्द्र गिरी के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र गौरव ने भी गंगनहर में कूद कर जान दे दी थी। बताया जाता है कि वह दूसरी बिरादरी की एक लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन परिजन इस बात पर सहमत नहीं थे। इसके चलते उसके अपनी प्रेमिका के साथ गंगनहर में कूद कर जान दे दी थी। घटना के तीन दिन बाद दोनों के शव पूठ गांव के पास ही मिले थे। परिवार अभी इस घटना के उबर भी नहीं पाया था कि वीरेन्द्र ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


गंगनहर में कूदी वृद्धा, लोगों ने बचाया
सरधना। गृहकलेश से परेशान होकर बृहस्पतिवार शाम एक वृद्धा ने गंगनहर पुल से कूद कर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव टेहरकी निवासी एक 60 वर्षीय महिला की बृहस्पतिवार को परिवार में कहासुनी हो गई। महिला गुस्से में सरधना गंगनहर पुल पर पहुंची और पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को कूदते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। हालांकि वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर महिला से नाम पता कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। लोगों ने बताया कि महिला पहले भी गंगनहर में कूदकर जान देने का प्रयास कर चुकी है। थाना पुलिस ने बताया कि महिला या उसके परिवार की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें