फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्घुत कटौती के लोग बेहाल, सूखने लगी हैं फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान बोले, गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का सरकार का दावा झूठा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। कस्बा सहित आस पास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। समय से बिजली नहीं मिलने से उसकी फसलें सूखने लगी हैं। किसानों का आरोप है कि जब वह बिजली निगम के कर्मचारियों से शिकायत करते हैं उन्हें धमकाया जाता है।
इस साल मौसम वैज्ञानिकों के अच्छी बारिश के अनुमान के बाद भी खरखौदा सहित पूरे क्षेत्र में सामान्य से भी कम बारिश हुई है। बीते 15 दिनों से बिजली आपूर्ति में जमकर कटौती की जा रही है। जबकि भाजपा सरकार का दावा था कि देहात क्षेत्र को 18 घंटे आपूर्ति की जायेगी। लेकिन कंट्रोल रूम के आदेश पर जबरदस्त कटौती की जा रही है। वहीं बिजली उपकेंद्र के अफसरों का कहना है कि लखनऊ के आदेश पर की बिजली कटौती की जा रही है। खरखौदा क्षेत्र सब्जी का क्षेत्र है। यहां का 70 प्रतिशत किसान सब्जी पैदा करता है। इसमें अधिक सिंचाई की जरूरत होती है। लेकिन बिजली कटौती के चलते फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सब्जी की फसल सूखने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने दी चेतावनी
भाजपा सरकार ने अपने चुनावी एजेंडे में देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुधारने का वादा किया था। लेकिन व्यवस्था सुुधरने के बजाय और बिगड़ रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि जल्द ही क्षेत्र के किसानों की एक पंचायत होने जा रही है। इसमें आपूर्ति सहित कई समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार का विरोध किया जायेगा। आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को आइना भी दिखाया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें