फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी रोकने को पुलिस ने बनाई विशेष रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

शराब तस्करों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए थाना पुलिस ने खास रणनीति तैयार की है। थानाध्यक्ष ने मुल्हैडा और सलावा चौकी प्रभारी को तस्करी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने अवैध शराब या शराब तस्कर को पकड़वाने पर पांच हजार रुपये का ईनाम देने की भी बात कही। शराब की तस्करी में पकडे़ जाने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में सालों से हरियाणा समेत कई दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी की जा रही है। बीते महीनों में पुलिस ने भामौरी और अकलपुरा के जंगल में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी। मेहरमती गणेशपुर के जंगल में भी कच्ची शराब से भरा केंटर पकड़ा गया था। पुलिस ने कई बार शराब माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी की, लेकिन कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर शराब की तस्करी में जुट जाते। इसी के चलते पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने गांव के चौकीदार के साथ ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की तस्करी पकड़वाने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम थाना स्तर से दिया जाएगा। शराब की तस्करी में पकडे़ जाने वालों पर गुंडाएक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें