फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय में फिर बनेगी भाजपा सरकार: कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की से दिल्ली जाते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का मोदीपुरम हाईवे पर स्वागत किया गया। मंत्री ने कहा कि केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र सरकार आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद से सांसद सामाजिक न्याय एवं आदिकारिता केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार शाम पांच बजे रुड़की से दिल्ली लौट रहे थे। मोदीपुरम हाईवे पर एटूजेड कॉलोनी के सामने नीलकंठ इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों और भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से विकास को गति मिली है। कांग्रेस पार्टी ने देश को लूटने का काम किया है। भाजपा के बढ़ते जनाधार से 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी फिर से देश में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोकसभा की तैयारी में जुट जाए। इस दौरान नीलकंठ इंस्टीट्यूट के एचओडी नितिन वर्मा ने प्रशस्ति पत्र और कृषि यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. सतेंद्र कुमार खारी ने सम्मानित किया। रोहाना चीनी मिल चेयरमैन रिंकू गुर्जर सिसौना, नीलकंठ इंस्टीट्यूट के महानिदेशक डॉ. विकेश कुमार, अंकुर मुखिया, पुनीत राजपूत, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें