फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारी नगर पालिका पर मेहरबान हैं। बिना कनैक्शन फिर से तालाब से पानी निकाले जाने के लिए पंप चालू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारी नगर पालिका पर बहुत अधिक मेहरबान हैं। फलावदा रोड पर तालाब से निकासी के लिए लगाया गया पंप एक बार फिर से बिना कनेक्शन के चालू हो गया है। इस संबंध में एसडीओ योगेंद्र बजाज का कहना है कि सोमवार के बाद पैसा जमा होगा। कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फलावदा रोड पर नगर पालिका द्वारा तालाब में पंप लगाकर पानी निकासी की जा रही थी। इसके लिए बिना बिजली कनेक्शन सीधे आपूर्ति की जा रही थी। इस संबंध में अमर उजाला द्वारा दो सप्ताह पहले समाचार प्रकाशित किया था। इस संबंध में एसडीओ ने अनभिज्ञता जताते हुए तुरंत ही जेई को आदेशित कर तार उतरवा दिया था। कुछ दिन पंप बंद रहने के बाद फिर से बिना कनेक्शन तालाब से जल निकासी के लिए पंप चालू कर दिया है। यह विद्युत आपूर्ति होते ही चालू हो जाता है तथा बिजली जाने पर ही बंद होता है। यदि बिना कनेक्शन इस प्रकार बिजली का उपयोग होगा तो विद्युत निगम को नुकसान क्यों नहीं होगा। लगता है कि निगम के अधिकारी नगर पालिका पर मेहरबान हैं। इसी कारण सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदेहुए हैं। इस संबंध में जब एसडीओ योगेंद्र बजाज से पूछा गया तो उनका कहना था कि नगर पालिका ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। लेकिन ईओ बदल जाने के कारण पैसा जमा नहीं हुआ है। सोमवार या फिर मंगलवार में एस्टीमेट जमा होने पर आगे की कार्रवाई कर दी जाएगी। देखने की बात है कि यदि यही कार्य किसी आम आदमी ने किया होता तो विद्युत निगम के अधिकारी अब तक उसके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा चुके होते।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नगर पालिका की मनमानी पर पर्दा डाल रहे विद्युत निगम के अफसर
एसडीओ पहले भी उतरवा चुके हैं एक बार केबल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें