फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाडे में दूसरे दिन पौधा रोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन एनकेबीआर कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्रों ने शनिवार को कालेज प्रांगण में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

गांव फफूंडा स्थित एनकेबीआर कालेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश अनुसार आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत शनिवार को कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. राजेंद्र अवस्थी द्वारा पौधरोपण करके किया गया। इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए हमें समय-समय पर पौधरोपण करते रहना चाहिए। वहीं, शिक्षक सचिन कुमार ने बताया कि पौधे लगाना सब की नैतिक जिम्मेदारी है। जिस प्रकार हमारी पीढ़ी ने वृक्षों का प्रयोग किया है उसी प्रकार हम भी उनका प्रयोग करें। इस मौके पर छात्रों ने आम, जामुन, नीम, अशोक, अमरूद आदि के पौधे लगाए। इस मौके पर सौरभ, अनिल, रूबी, भावना, नीतू, अलीमुद्दीन, भुवनेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें