मोदीपुरम।
रुड़की रोड स्थित रॉयल पार्क में बुधवार को लायंस क्लब मेरठ का विशाल अधिष्ठापन समारोह हुआ। इसका शुभारंभ लायन लेडी मधु भूषण शर्मा ने ध्वज वंदना एवं शांतिपाठ से किया।
मेयर हरिकांत अहलुवालियाख् मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल की डायरेक्टर लायन अरुणा अभय ओसवाल, मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, पूर्व मंडलाध्यक्ष मुकेश गोयल, आलोक भटनागर, डा. रामकुमार गुप्ता, विनय मित्तल, संजीवा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संजीवा अग्रवाल ने अध्यक्ष तरुण मेहरा, सचिव सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं उनके निदेशक मंडल को विधिवत रूप से शपथ ग्रहण कराई। जीडी अरोड़ा द्वारा मुख्य अतिथियों का परिचय और स्वागत किया गया। यहां पर क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। मुख्य अतिथि अरुणा अभय ओसवाल ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। डीपीएस की प्रधानाचार्य सविता चड्ढा एवं कालका पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. कर्मेद्र सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सहयोग के लिए लायन्स इंटरनेशनलका प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद शर्मा ने किया। इस दौरान राकेश गुप्ता, केजी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।