दौराला। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजनौर के ग्राम बागड़पुर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को खंडित करने के विरोध में और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर सोमवार को एसओ को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दौराला थाने पर बिजनौर में बाबा टिकैत की प्रतिमा खंडित करने के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने बाबा टिकैत की प्रतिमा खंडित की है। जिससे भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोष है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द दूसरी प्रतिमा स्थापित कराए और आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करे। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन दौराला एसओ धर्मेंद्र कुमार को सौंपा। यहां संजय कुमार, अमरीश कुमार, राहुल, शोकेन्द्र, टीटू, बिट्टू दौराला, तेजपाल सिंह, दयानंद, अंकित, सतेंद्र सिंह, विशाल, संदीप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।