फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

ग्राम मटौर स्थित श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलजुलकर कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डा. नीरा तोमर ने सर्वप्रथम डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल की समस्त शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण पवित्र कार्य है। यह केवल व्यवसाय नहीं बल्कि संपूर्ण समर्पण है। इस दौरान शिक्षिकाओं और छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके पश्चात सभी ने भोजन का आनंद उठाया। इस दौरान प्रवक्ता मिथलेश राणा ने कहा कि सामूहिक भोज से आपसी प्रेम एवं सद्भाव पैदा होता है। कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं और स्टाफ ने शिरकत ली।
विज्ञापन

मुख्य बातें
शिक्षिकाओं और छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें