फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति खंडित किए जाने के विरोध में सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जनपद बिजनौर में प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में सीएम के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शीघ्र प्रतिमा स्थापित नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जनपद बिजनौर में असामाजिक तत्वों द्वारा स्व. बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा खंडित कर दी गई। जिससे भारतीय किसान यूनियन एवं आम जनता में आक्रोश है। ज्ञापन में भाकियू ने मांग की कि महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा शीघ्र स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ऐसा नहीं होने पर भाकियू ने बडे़ आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें तहसील अध्यक्ष नरेश चौधरी, जगवीर सिंह, तेजपाल, ओमवीर सिंह, चतर सिंह, अशोक, धनेश, विक्रम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित
मवाना।
रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा आठ तक हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजित की गई। इसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य व्याकरण द्वारा हिंदी वर्तनी को शुद्ध रूप में लिखना व हिंदी लेखन के प्रति बच्चों में रुचि उत्पन्न करना है। प्रतियोगिता में दिव्या, विराट, दीप, यश, प्रिया, अभिनव, विदुषी, दीपांशु और ख़ुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. पंकज त्यागी ने बच्चों को बताया कि हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी है परंतु चिंतन विदेशी है। हमें हिंदी का प्रयोग करने में गर्व का अनुभव करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से प्रियंका सिंह, श्वेता नेगी, पूजा, किरण सिद्ध, ज्योति और अंशिका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें