मवाना। विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता शुक्रवार को नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में चीनी उत्पादों की अर्थी सजाकर चीन और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। जहां चीनी उत्पादों को जलाया गया। साथ ही लोगों से चाइनीज सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख आशु त्यागी ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, जिसका एक मूल कारण चीन है। वह अपने किसानों व मजदूरों का शोषण कर खराब गुणवत्ता के सस्ते माल को भारत भेजता है। जिससे हमारे उद्योग धंधे प्रभावित होते हैं। इस मौके पर राजेंद्र सिंह चौहान, पुनीत वाजपेयी, प्रशांत पोसवाल, योगेंद्र रस्तोगी, जिला मंत्री सौरभ शर्मा, रिंकू कुमार, नवनीत चौहान, रजत शर्मा, आदित्य चौहान, राहुल, ललित कुमार, महेश आर्य, राहुल शर्मा, विवेक रस्तोगी, डॉ. ओमपाल सिंह चौहान, मुंशीराम आदि मौजूद रहे।
चीन का पुतला दहन किया
सरधना। सरधना-दौराला मार्ग गंगनहर पुल पर शुक्रवार को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका और चीनी सामान की होली भी जलाई। इस मौके पर मिलन सोम, गोविंद पालीवाल, अक्षत त्यागी, प्रियम त्यागी, साहिल बालियान, आशीष त्यागी, विरेंद्र सैनी, सचिन मीणा, आशीष, मीणा विकास राजा आदि ने कहा कि दुनिया में सभी देश अमन और शांति चाहते हैं। वहीं चीन और पाकिस्तान ऐसे देश हैं जिन्हें अमन चेन पसंद नहीं है। जिला छात्र प्रमुख मनु त्यागी ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है। लोगों ने चाइनीज सामान के बहिष्कार का निर्णय लिया। वहीं डोकलाम मुद्दे पर भारत की बड़ी जीत होना बताया। स्वदेशी सामान अपनाने और विदेशी सामान का बहिष्कार का संकल्प भी लिया गया।