एसडीएम ने तहसील को चार सेक्टरों में बांटा
मवाना। बकरीद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने तहसील क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इसके तहत अमित कुमार भारतीय तहसीलदार मवाना, संतोष चतुर्वेदी अधिशासी अधिकारी मवाना, लाकेेंद्र राठी प्रभारी निरीक्षक मवाना का राजीव कुमार खंड विकास अधिकारी मवाना को संपूर्ण थाना मवाना क्षेत्र तथा समस्त कस्बा, समस्त ग्राम व संवेदनशील क्षेत्र कस्बा मवाना में नियुक्त किया है। वहीं रूबी सिंह नायब तहसीलदार हस्तिनापुर, जयवीर सिंह खंड विकास अधिकारी हस्तिनापुर, निषाद मधुरमय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हस्तिनापुर व धर्मपाल सिंह हस्तिनापुर आदि को संपूर्ण थाना क्षेत्र हस्तिनापुर तथा समस्त कस्बा, समस्त ग्राम व संवेदनशील कस्बा हस्तिनापुर में नियुक्त किया गया। जयेंद्र सिंह नायब तहसीलदार परीक्षितगढ व किठौर ,रामकिशन खंड विकास अधिकारी परीक्षितगढ, राजीव कुमार अधिशासी अधिकारी किठौर व राजेंद्र कुमार किठौर को संपूर्ण थाना परीक्षितगढ व किठौर क्षेत तथा समस्त कस्बा में नियुक्त किया। पवित्रा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फलावदा, नरेंद्र सिंह बीडीओ माछरा व विजयपाल सिंह फलावदा को संपूर्ण थाना क्षेत्र फलावदा तथा समस्त कस्बा, समस्त ग्राम व संवेदनशील कस्बा फलावदा में नियुक्त किया।
नायब तहसीलदारों को मिली पदोन्नति
मवाना। परीक्षितगढ़ व किठौर के नायब तहसीलदार को पदोन्नत कर शासन ने अपर तहसीलदार बनाया है। जयेेंद्र सिंह नायब तहसीलदार किठौर व परीक्षितगढ़ को अपर तहसीलदर बनने के बाद मवाना तहसील में तैनात किया गया है।