फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट में कुछ घरों में प्रदूषित पानी आने से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला काबली गेट तथा मोहल्ला मुन्नालाल में नगर पालिका से की जा रही जलापूर्ति में प्रदूषित पानी आने से लोगों में रोष है। इस संबंध में लोगों ने नगर पालिका में शिकायत की है। कुछ घरों में जाकर नगर पालिका कर्मचारियों ने पानी की जांच भी की। मोहल्ला काबली गेट निवासी भाजपा नेता राजेंद्र चौहान, गजराज सिंह, भोपाल, डा. धर्मराज आदि ने बताया कि उनके घरों में कई दिनों से प्रदूषित जल आ रहा है। ऐसा ही हाल मोहल्ला मुन्नालाल निवासी असलम, शफीक, इलियास, शमशाद आदि के घरों का भी है। मंगलवार को तो पानी का रंग एकदम काला निकला। लोगों ने इस संबंध में नगर पालिका में शिकायत की तो नगर पालिका के कर्मचारी कई घरों में पहुंचे तथा पानी की जांच की। नगर पालिका कर्मचारी प्रदूषित पानी का सैंपल लेकर गए। इस संबंध में जलकल अभियंता विपिन कुमार का कहना है कि बडी टंकी में रेत जमा हो गया था। इसकी सफाई कराकर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


गंदगी फटे गद्दों से परेशान मरीज
मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी और फटेहाल गद्दों से मरीज परेशान हैं। बता दें कि एक सप्ताह पहले लखनऊ से आई टीम को बेडों पर साफ सुथरी चादरें बिछी मिली थीं। पूरी सीएचसी चमचमा रही थी। लेकिन एक सप्ताह बाद ही सीएचसी के हालात कुछ और हैं। मंगलवार में सीएचसी में कुछ स्थानों पर गंदगी दिखाई दी। वहीं रोगी बिना चादर के बेड पर लेटे थे। कुछ बेड के तो गद्दे तक फटे थे। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. एके शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें