फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में जगह-जगह सजे गणपति के पंडालों में सुबह शाम आरती के बाद भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मोहल्ला गुजरान गेट, मोहल्ला तगायान और तहसील रोड पर सजे पंडालों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मोहल्ला गुजरान गेट पर शहीद द्वार के पास मंगलवार को गणेश प्रतिमा की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां 25 अगस्त को प्रतिभा स्थापना के बाद से धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। शाम को भजन कीर्तन पर भक्त झूमते रहे। इस मौके पर अमन गुप्ता, मुदित माहेश्वरी, ललित गुर्जर, नीरज शर्मा उर्फ जोनी, नितिश त्यागी, तरूण, निक्की, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा, सचिन खटीक, सिद्घार्थ त्यागी, आयुष गुप्ता आदि शामिल रहे। उधर मोहल्ला तगायान में भी प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राहुल त्यागी, राजू त्यागी, नितिन, मोहित ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें