फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर की मनमर्जी के खिलाफ लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम।
बाईपास पर बन रही मेरठ वन कॉलोनी में कब्जे को लेकर लोगों ने बिल्डर के ऑफिस पर हंगामा किया। प्रोजेक्ट मैनेजर का घेराव करते हुए आरोप लगाए कि बिल्डर ने फ्लैट देते हुए सब्जबाग दिखाए थे, लेकिन वास्तव में यहां समस्याओं का अंबार है। अब अधिक पैसे देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आवंटियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। वहीं कमिश्नर मेरठ ने जांच शुरू करा दी है।
बाईपास पर गुड़गांव के एल्फा कोर बिल्डर द्वारा मेरठ वन कॉलोनी बनाई जा रही है। पिछले चार साल से बन रही कॉलोनी में काफी लोगों ने फ्लैट लिए हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने थ्री स्टार होटल, व्यवसायिक मॉल, लिफ्ट, पानी की व्यवस्था, बिजली, सीवर, बच्चों के खेलने का पार्क समेत अन्य सुविधा देने का वादा किया था। फ्लैट पर कब्जा देने का जो समय दिया गया था, वह भी निकल गया है। बिल्डर अपनी मन मर्जी से बिजली के कनेक्शन के लिए प्रत्येक आवंटी से एक एक लाख रुपये मांग रहा है। मानचित्र कुछ और है मौके पर कुछ और। सर्विस रोड बनाने की बात कही थी, लेकिन वह भी नहीं बनाई है। अधिकतर लोगों ने 90 प्रतिशत पैसा दे दिया है। इसके अलावा अब तय रकम से ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं। रविवार को आवंटी कॉलोनी के साइट ऑफिस पर पहुंचे और प्रोजेक्ट मैनेजर को घेरकर हंगामा किया। आशीष गोयल, अमित अग्रवाल, राजीव, विजय रस्तोगी आदि का कहना है कि अगर कंपनी नहीं मांगे पूरी करेगी तो फिर एक सप्ताह बाद गेट पर ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उमेश कपूर, प्रमोद सिंह, अमित जैन, राजीव सक्सेना, पंकज आहूजा, हिमांशु गुप्ता, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में चार सौ फ्लैट हैं पर कुछ लोग ही परेशान हो रहे हैं। एग्रीमेंट में है कि यदि एरिया बढ़ेगा तो उसका पैसा आवंटी को जमा करना होगा। क्षेत्र 19 प्रतिशत तक बढ़ा है पर हम केवल शर्त के मुताबिक पांच प्रतिशत का पैसा ले रहे हैं। राहुल धामा, प्रोजेक्ट मैनेजर

खास बात
प्रोजेक्ट मैनेजर का किया घेराव, फ्लैट के ज्यादा पैसे मांगने का आरोप लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें