फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में खाना बनाने दो बहने गंभीर रूप से झुलसी-एक की मौंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला जगमोहन नगर में शनिवार रात हुई घटना
विज्ञापन

सरधना।
मोहल्ला जगमोहन नगर में शनिवार रात खाना बनाने समय आग लगने से एक किशोरी झुलस गई। छोटी बहन से उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आ गई। दोनों बहनों को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान बड़ी बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

मोहल्ला जगमोहन नगर निवासी रामपाल उर्फ सोनी की पुत्री पूजा (16) रसोई में शनिवार शाम खाना बना रही थी। अचानक पूजा के कपड़ों में खाना आग लग गई। उसकी चीख पुकार सुनकर छोटी बहन सोनम (14) रसोई में पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग तब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसी बीच शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को नगर के चिकित्सक के पास ले गए। डाक्टर ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल से डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पूजा की मौत हो गई। वहीं सोनम की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता रामपाल उर्फ सोनी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पूजा खाना बना रही थी। अचानक आग लग गई। इससे दोनों बहनें झुलस गईं। वहीं मोहल्ले में तमाम चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि टीवी का चैनल बदलने को लेकर दोनों बहनों में कहासुनी हुई थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि रामपाल उर्फ सोनी की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें