पल्हैड़ा शूटिंग रेंज में द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा 24 से 31 अगस्त तक 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन द्रोणाचार्य शूटिंग मेरठ के शूटर ने शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजक अरुण सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी के सदस्यों की देखरेख में चल रही चैंपियनशिप में थ्री पोजिशन एयर राइफल स्पोर्ट्स पिस्टल, सेंटर फायर, स्पर्धा में निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार को दो बजे आएगा। इवेंटस का पुरस्कार समारोह रविवार की शाम चार बजे होगा। एयर पिस्टल, स्टैंडर्ड पिस्टल, फ्री पिस्टल, प्रोन राइफल का पुरस्कार 31 अगस्त को 4 बजे दिया जाएगा। आज के मैचों के रिजल्ट के अनुसार एयर राइफल सीनियर मैन में द्रोणाचार्य के अमित पंवार ने शानदार बढ़त बनाई। एयर राइफल जूनियर और यूथ में द्रोणाचार्य के प्रथम भड़ाना ने बढ़त बनाई। 50 मीटर फ्री पिस्टल में द्रोणाचार्य के शूटर तुषार सिंह एवं 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल मैन में उत्तम सिंह गांधार ने 550 और 520 का शानदार स्कोर किया। 25 मीटर पिस्टल वूमेन में दीप्ति सिंह ने भी बढ़त बनाई। सभी मैचों में यूपी स्टेट राइफल संघ के महासचिव रामेंद्र शर्मा, सचिव पंकज श्रीवास्तव, अंकुर सिंह, शिवेंद्र मोहन, सैय्यद फैसल, अभिनव चौधरी, अदनान, आदित्य शर्मा, डीके शुक्ला, दीपक विहान आदि मौजूद रहे।