फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर दौराला शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
गणेश चतुर्थी के मौके पर शुक्रवार को शिव मंदिर रेलवे स्टेशन समिति ने भगवान गणेश जी मूर्ति स्थापना की गई। मंदिर समिति के सदस्यों ने गणेश भगवान के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली और मूर्ति स्थापना कराई।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी अध्यक्ष पियूष गुप्ता ने नारियल तोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह दौराला चौराहे से होते हुए सरधना रोड, मिल बाजार से होते हुए दौराला शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पंडित भोलादत्त शर्मा ने मंत्रों का उच्चार कर मूर्ति स्थापना कराई। मंदिर कमेटी के सदस्य अरुण शर्मा ने बताया कि पांच सिंतबर को भगवान गणेश की मूर्ति बैंडबाजों और नगाड़ों के साथ शोभायात्रा के साथ के गंगा में विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर विजय शर्मा, विपेंद्र रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, मंगू मल शर्मा, अक्षय शर्मा, शुभम शर्मा, धीरेंद्र कुमार, लोकेश चौहान, वीरेंद्र चौहान, सुमित चौहान, दीपक अरोड़ा, कैलाश बंसल, शिवकुमार शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें