किठौर। ग्राम भटीपुरा निवासी वीरमती पत्नी कालू ने तहरीर में बताया कि गांव के ही तीन युवक मोहल्ले में अवैध रूप से शराब बेचते हैं। जिससे लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं। महिला का आरोप है कि उन्होंने उन युवकों से शराब बेचने पर ऐतराज जताया। इस पर युवकों ने गालीगलौज कर घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर दी। जिसमें वीरमती घायल हो गई। इस मामले में महिला ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।