फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या फांउडेशन की ओर से गांव फफूंडा में किसान गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

सूर्या फाउंडेशन द्वारा चयनित गांव फफूंडा में शुक्रवार को किसान गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को जैविक खाद और केंद्र सरकार द्वारा चलाई फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सूर्या फाउंडेशन द्वारा चयनित गांव फफूंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान विधायक ने किसानों को जैविक खेती अपनाकर इसे लाभकारी धंधा बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान विधायक ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई किसान कल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुद्रा स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, सूर्या फाउंडेशन के गांव फफूंडा के कार्यकर्ता राजपाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने किसानों की बदहाली का पक्ष रखा। इस दौरान बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है तथा सरकार का अधिकांश आर्थिक बजट कृषि से संबद्ध होता है। उन्होंने कहा कि किसान रात-दिन मजदूरी करने के बाद भी दुखी है। देश की आजादी के बाद प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ, लेकिन कृषि क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। इस दौरान ग्राम प्रधान ललित कुमार ने भी किसानों को उन्नत बीज एवं जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताया। सूर्य फाउंडेशन मेरठ क्षेत्र के प्रमुख कवल कश्यप द्वारा सोमेंद्र तोमर को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्योदान सिंह ने की। इस मौके पर सुखपाल सिंह, धर्मेंद्र, सुमित, कोमल, प्रशांत समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक सोमेंद्र तोमर ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सूर्या फाउंडेशन की फफूंडा में किसान गोष्ठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें