खरखौदा। चौधरी चरण सिंह विवि में तीन सितंबर को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को खरखौदा में मंडल अध्यक्ष रामनिवास त्यागी के आवास पर भाजपाइयों ने बैठक की। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी केके शुक्ला व जिला विस्तारक सोहन मुखिया रहे। बैठक में जिला प्रभारी ने बताया कि 28 अगस्त को मवाना में होने वाली बैठक में सभी बूथों के अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारी व समस्त मंडल के पदाधिकारियों को भाग लेना है। साथ ही कहा कि किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक किसान हिस्सा लें। इसमें उन्नतशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। 26 अगस्त को प. दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को भी समय से संपन्न कराएं। इस मौके पर दिनेश त्यागी पांची, निकुंज त्यागी, राजपाल सिंह, अमित बिजौली, राजीव त्यागी, रोहित गुप्ता, गिरीश मोहन प्रमोद त्यागी, अशोक त्यागी, कृष्ण शर्मा, कुलदीप त्यागी, योगेंद्र त्यागी, देवदत्त शर्मा, सौरव त्यागी, अनिरुद्घ चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।