फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से सविंदा कर्मी की मौत,जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किठौर।
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर सरकी में खंभे पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट की लाइन ठीक कर रहे सविंदा कर्मी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गांव निवासी परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा मेरठ गढ मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम के नाराजगी जताने पर करीब पांच घंटे बाद मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने पांच लाख रुपये आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। मौके पर मृतक परिजनों को दो लाख का चेक दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम महमूदपुर सरकी निवासी पंकज ने बताया कि उसका छोटा भाई विपिन उर्फ कल्लू (21) पुत्र मुकेश सिलोर बिजली घर पर करीब 4-5 साल से संविदा पर काम करता था। बुधवार को ललियाना निवासी शौकत पुत्र शौकिन ठेकेदार द्वारा महमूदपुर में कटान करते समय एक पेड 11 हजार की लाइन पर गिर गया था। विपिन इस लाइन को ठीक करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे शटडाउन लेकर गया था। आरोप है कि वह पेड़ पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था, तभी लाइन में करंट आने से वह झुलस कर नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने बिजली घर पर मौजूद एसएसओ व लकडी ठेकेदार सहित पांच लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मृतक के परिवार की आर्थिक मदद की मांग करते हुए थाने पर हंगामा किया। इसके बाद सड़क पर शव रखकर मेरठ गढ मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे नायाब तहसीलदार जयेन्द्र सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। घटना के चार घंटे बाद तक बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो पर ग्रामीणों ने फिर जाम लगा दिया। इसके बाद एसडीएम मवाना ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन पर हड़काया। करीब 4:30 बजे एसडीओ मेडिकल, जेई मुकेश कुमार समेत कई अधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को दो लाख का चेक दिया। 15 दिन के अंदर तीन लाख रुपये का एक और चेक देने का आश्वासन दिया। परिजनों की दो घंटे तक बिजली विभाग के साथ चली वार्ता के बाद मृतक के भाई पंकज ने विभाग के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मां को नहीं दी मौत की सूचना
ग्राम प्रधान आदेेश ने बताया की विपिन तीन भाइयों में बीच का था। तीनों भाई मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी दो बहनें अविवाहित हैं। बडे भाई पंकज की दो माह पूर्व ही शादी हुई है। ज्यादातर विपिन ही परिवार का खर्च चलाता था। विपिन की मौत के बाद उसके पिता थाने में कई बार गश खाकर गिरे। जबकि मां रामदुलारी को देर शाम तक विपिन की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से मंगवाया कफन
विपिन के शव को सील कराने के लिए किठौर पुलिस पीड़ित परिजनों को दो गज कफन भी नहीं मुहैया करा सकी। इस दौरान एक दरोगा ग्रामीणों से बार-बार कफनल लाने का निर्देश देता रहा। यह देख थाने के बाहर खड़े लोग पुलिस को धिक्कारते दिखे। ग्रामीणों के बाजार से कपड़ा लाने के बाद विपिन का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

खास बातें
मौके पर नहीं पहुंचे बिजली विभाग के अफसर, ग्रामीणों ने गढ़ रोड पर शव रख किया जाम
एसडीएम मवाना के हड़काने पर पांच घंटे बाद थाने पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी
बिजली विभाग ने मृतक के परिवार को दिया दो लाख का चेक, तीन लाख का आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें