मोदीपुरम।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वेटनरी पॉलीक्लीनिक एवं कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी के तहत विद्युत संयोजन कार्यों का बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी कुमार अरविंद सिंह देव ने निरीक्षण किया।
विवि प्रशासन इसकी जानकारी पाकर आनन-फानन में तैयारी की गया। कुमार अरविंद सिंह देव का काफिला दोपहर करीब एक बजे विवि पहुंचा। निरीक्षण के दौरान यहां चल रहे कार्यों को सराहा और रुके कार्य तत्काल प्रभाव से पूरा कराने के निर्देश दिए। कृषि विवि के निर्माण प्रभारी अधिकारी डा. बीआर सिंह और इंजीनियर दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्माण संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई। विवि के तहत कॉलेज ऑफ टेक्नॉलोजी, कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस, एडवांस सेंटर ऑफ हाईटेक फ्लोरीकल्चर के भवन कई वर्षों से निर्मित होने के बाद भी पदों की स्वीकृति के अभाव में उपयोग नहीं हो रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में पदों की स्वीकृति कराने की मांग रखी। इस पर उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीएम समीर वर्मा, सीडीओ, वीरेंद्र सिंह, डा. नीलेश चौहान, पीआरओ रितुल सिंह, डीन वेटनरी डा. राजवीर सिंह, आरती भटेले, डा. डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
खास बातें
विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पद स्वीकृत कराने की मांग की