फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में डेयरी संचालकों की मनमानी से आम जन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरधना में हल्की बारिश में भी नालों का दूषित पानी सड़कों पर भरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
सरधना में डेयरी संचालकों की मनमानी के कारण नाले चौक होने से लोगों को आए दिन जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को हलकी बारिश में भी सड़कों पर गोबर फैलने से काफी दिक्कत हुई।
तत्कालीन एसडीएम अखंड प्रताप सिंह ने डेयरी संचालकों को डेयरियों से गोबर नालों में डालने से मना किया था। साथ ही संचालकों से टैंक बनवाने के लिए शपथ पत्र भरवाए थे। इसके बाद भी डेयरी संचालक नहीं माने और न ही अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान दिया। नवाबगढ़ी मार्ग पर पानी भरने के कारण सड़क की ऊंचाई बढ़ानी पड़ी। उधर, सरधना अटेरना मार्ग पर नंगला आर्डर के निकट डेयरी संचालकों ने गोबर सड़क किनारे ही डालना शुरू कर दिया है। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ पसर रहा है। यहां से कई गांवों के लोग गुजरते हैं। कई बार स्थानीय लोगों की डेयरी संचालकों से कहासुनी हो चुकी है। यदि जल्द ही पालिका या पुलिस प्रशासन ने इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया तो हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन..
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। नालों में गोबर बहाने और सड़क किनारे गोबर डालने वालों को चिह्नित किया जाएगा। -राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें