फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर लगा जाम, हलकान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भीषण जाम लगा। इससे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। टोल पर व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए, लेकिन स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

खतौली में हुए रेल हादसे के कारण प्रशासन ने अतिरिक्त गाड़ियां लगाई हैं। छुट्टी के दिन हाईवे पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। इस कारण सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। मोदीपुरम की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने का एक अहम कारण यह भी रहा कि यहां से निकलने वाले वाहन आगे निकालने की होड़ में लगे रहे। जिसके बाद एक के बाद एक वाहन फंसता रहा। सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें