फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परीक्षितगढ़।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. सुशील चौधरी के नेतृत्व में खादर क्षेत्र के र्साइंपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें शिव सदन आश्रम के सैकड़ों सेवादारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान डा. सुशील चौधरी ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने गंगा को अविरल एवं निर्मल करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि गंगा को स्वच्छ रखने का कार्य केवल सरकार का है। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह गंगा को स्वच्छ बनाने में सहयोग करे। नमामि गंगे जागृति मिशन के संयोजक महेन्द्र गिरी ने कहा कि गंगा हमारी धरोहर है। उसे मां का दर्जा दिया गया है। गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखना हमारी आस्था का प्रतिक है। कार्यक्रम में बाबा शिव सदन आश्रम के प्रधान सेवादार टहल सिंह ने सप्ताह में एक दिन गंगा तट पर सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार स्वर्ण सिंह, राज सिंह, बलविंदर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रोहताश प्रधान, रणवीर शर्मा, कृष्णपाल गिरी, संजय चौधरी, सतेंद्र प्रधान, नीरज कुमार, अरुण चौधरी, सोनू, बलराज प्रधान, आदेश, रवींद्र कुमार, मनोज कश्यप, ब्रह्मपाल सिंह, सतीश प्रजापति, ओमपाल सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, चरणजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

निर्दोष लोगों को राहत देने की तैयारी में परीक्षितगढ़ पुलिस
थाने पर पथराव, फायरिंग और आगजनी के मामले में बड़ी पहल
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
थाने पर पथराव, फायरिंग एवं आगजनी के मामले में नामजद 14 लोगों के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई नहीं देने पर उनके नाम हटाने की तैयारी चल रही है। वहीं, पुलिस ने अभी तक 24 बवालियों की पहचान कर ली है। इसके चलते उनमें हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि अमिताब हत्याकांड के खुलासे के लिए ईद की नमाज के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने थाने पर पथराव, फायरिंग एवं आगजनी का प्रयास किया था। पुलिस ने 61 लोगों को नामजद एवं 250 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
नगर के गणमान्य लोगों ने एसपी देहात से मिलकर थाने पर बवाल कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। जिस पर एसपी देहात ने नामजद आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके चलते पुलिस 61 नामजद आरोपियों के फोटो पहचान कर कार्रवाई को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। पुलिस को नामजद लोगों में से 14 सीसीटीवी फुटेज में दिखाई नहीं दिए हैं। इस पर पुलिस ने उन्हें निर्दोष मानकर मुकदमे से नाम हटाने की तैयारी कर रही है।
कौन कर रहा है वाहनों से छेड़छाड़
थाने पर पथराव, फायरिंग के दौरान कुछ लोग अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। इस पर पुलिस 14 दुपहिया वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई थी। यहां पर वाहनों की बैट्री, हार्न एवं अन्य सामान गायब हो गया है।
पुलिस पर बना रहे दबाव
थाने पर बवाल करने वाले नामजद आरोपियों के नाम मुकदमे से हटाने के लिए सपा नेता पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। यह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द से जल्द नामजद आरोपियों को पहचान कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जो नामजद थाने में बवाल के दौरान मौजूद नहीं थे। उनकी मदद की जाएगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उधर, पथराव करने वाले की गिरफतारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें