सरधना। झिटकरी गांव में बुधवार देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सुंदर झांकियां सजाई गईं। इस मौके पर पूर्व प्रधान अशोक सिरोही, सेंसरपाल, सरदार सिंह, मंगू प्रधान, रोहित सैनी, अजय कुमार, मोहन सैनी आदि मौजूद रहे।
परीक्षा फार्म 20 अगस्त तक जमा करें
सरधना। ग्राम कपसाड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रनिल बड़बोती ने बताया कि उनके यहां वर्ष 2018 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत फार्म भरकर परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे बीस अगस्त तक फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किए जा सकेंगे।