मवाना। बीएड बेरोजगार संगठन की बैठक संगठन अध्यक्ष राजकुमार इधली के निवास मवाना खुर्द पर हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जो वादा किया उसे पूरा कर शीघ्र शिक्षकों की नियुक्तियां करें। प्राथमिक विद्यालय की भर्ती जो शिक्षामित्र वेतन पा रहे हैं सरकार उन्हें 10 हजार रुपये देने की बात कह रही है। जो बीएड बेेरोजगार डिग्रीधारक है और शिक्षामित्रों को अशिक्षित बताते हुए कहा कि ऐसे में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न करे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बीएड बेरोजगार डिग्री धारकों को मौका दे। सलीम कुशवाहा, हेमलता शर्मा, गजब सिंह, सुनीता सिंह, सुभाष चंद व मीनू शर्मा आदि रहे।
थाने के पास से बाइक चोरी
मवाना। गांव कड़ली निवासी अमित कुमार पुत्र इंछाराम की थाने के पास से बाइक चोरी हो गई। अमित ने बताया कि वह दोपहर में डॉक्टर के यहां गया था। उसने अपनी बाइक क्लीनिक के बाहर खड़ी थी। जब वह वापस आया तो बाइक वहां नहीं थी। पीड़ित ने तहरीर दी है।