फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा रहा काम, गर्मी ने निकाला दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम।
मानसून में अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे शहरवासियों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। शनिवार को दिनभर गर्मी ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के बीच पारे में भी उतार चढ़ाव आ रहा है। दिन के साथ रात में भी उमस से राहत नहीं मिल रही है। मानसूनी सीजन में अच्छी बारिश तो दूर रिमझिम बारिश के लिए भी तरसना पड़ रहा है। शनिवार को भी गर्मी का असर ऐसे ही रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और रात का न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 66 और न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि एवं प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी बारिश के आसार नहीं है। दो दिन तक उमस गर्मी को बढ़ाएगी। उमस दिन के साथ रात में भी ऐसे ही बनी हुई है।
विज्ञापन

खास बातें
- दिन में चली हवाओं से भी नहीं मिली राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें