फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समौली गांव में गंदगी के कारण लोग परेशान, फैल रही बिमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
समौली में गंदगी से बढ़ी बीमारियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
ग्राम समौली स्थित दलित बस्ती में मार्ग पर फैली गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण लोग बीमारी की चपेट में है। ग्राम प्रधान से बार-बार कहने के बाद भी सफाई कार्य नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
समौली गांव निवासी संजय कुमार, अर्जुन, नरेंद्र, राजा, सचिन, जानी, मनोज जल सिंह आदि ने बताया कि गांव में रविदास मंदिर के पास दलित बस्ती कूडे़ अटी है। पानी की निकासी न होने के कारण दलित परिवारों के घरों में पानी भरा हुआ है। बस्ती की महिलाएं, पुरुष और बच्चे गंदगी और मच्छरों के काटने की वजह से बीमारियों की चपेट में आ गए है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बस्ती में कई बार सफाई कराने का आग्रह किया गया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने कोई कार्यवाही नहीं की है। ग्रामीणों ने बैठक कर ग्राम प्रधान के खिलाफ रोष जताया। और जिलाधिकारी को मामले से अवगत करा कार्यवाही की मांग की है। बैठक में सोनू, ऋषिपाल, दीपक, अरुण, अरविंद, महेश, मौसम, कपिल, नीरज व अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी के कारण अटे मार्ग
पशुओं की डेयरी से मार्ग गंदगी से अटे है। कई आर बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया। लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। अगले प्रस्ताव में दलित बस्ती में निर्माण कराया जाएगा। - विनेश, ग्राम प्रधान, समौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें