फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौंत

विज्ञापन
विज्ञापन
दबथुवा निवासी छात्रा दो अन्य लोगों के साथ सुबह निकली थी टहलने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह टहलने निकली बीए की छात्रा को बुबकपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके गई एक महिला व किशोरी भी हादसे में घायल हो गईं। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दबथुवा गांव निवासी गुडिया (19) पुत्री महेंद्र पड़ोसी सीमा पत्नी राजकुमार और रितु पुत्री रमेश के साथ रविवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे टहलने गई थी। दबथुवा से नानू गंगनहर पुल तक आने के बाद वह हाईवे से होते हुए लौट रही थी। बुबकपुर राजवाहा के पास शामली की तरफ से मेरठ को जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में तीनों आ गईं। टक्कर से सीमा और रितु सड़क किनारे नाले में जा गिरीं। लेकिन वाहन छात्रा गुड़िया को रौंदता निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर दबथुुवा ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घायलों का गांव के ही चिकित्सकों के यहां उपचार कराया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में लिखापढी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें