फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रॉले में टाटा 407 ने मारी टक्कर, नीचे सोऐ दो कावंडियों की कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला(मेरठ)।
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दादरी गांव के निकट कावंड़ियों के एक ट्रॉले में बुधवार रात दूसरे कावंड़ियों की टाटा 407 ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉले के नीचे सोए दो कांवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव बठाला-कैथवाड़ा के 35 कावंड़ियों का जत्था हरिद्वार से विशाल कांवड़ लेने गया हुआ था। बताया कि हरिद्वार से कांवड़ लेने के बाद बुधवार रात उनका जत्था दौराला हाईवे पर दादरी गांव के निकट पहुंचा। यहां उन्होंने कांवड़ रोक दी। सुबह करीब चार बजे बारिश हुई तो अन्य कांवड़िये आसपास के टेंट में चले गए। वहीं, 23 वर्षीय गौरव पुत्र हरवीर अपने ही ट्रॉले के नीचे सो गया। इसी दौरान हरिद्वार से मेरठ लालकुर्ती जा रहा कांवड़िया 19 वर्षीय वेदपाल पुत्र बन्नू भी बारिश से बचने के लिए गौरव के पास ट्रॉले के नीचे लेट गया। इसी दौरान हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रही टाटा 407 के चालक ने ट्रॉले में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉला आगे की ओर चल पड़ा और उसके नीचे सोए गौरव एवं वेदपाल पहिए से कुचल गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। इस पर गौरव के पिता हरवीर अन्य ग्रामीण पहुंचे। दूसरा मृतक वेदपाल गांव पथौला जिला हरदोई निवासी है। वह हाल में लालकुर्ती में रहकर कूड़ा बीनता है। मृतक गौरव के पिता ने दौराला थाने पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हादसे से पुलिस में हड़कंप
ग्राम दादरी के निकट ट्रॉले के पहिए से कुचलकर दो कावंड़ियों की मौत हो जाने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इस पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गौरव की शिनाख्त मौके पर हो गई थी मगर वेदपाल की शिनाख्त काफी देर बाद हो सकी।
विज्ञापन


ट्रॉले के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हुई है। आरोपी चालक के वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।-दिनेश सिंह, इंस्पेक्टर दौराला
मुख्य बातें
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दादरी गांव के निकट हुआ हादसा
दोनों कावंड़िए बारिश से बचने के लिए ट्रॉले के नीचे सोए हुए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें