फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 150 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में हुए ट्रायल
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 अक्तूबर तक सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक क्रिकेटरों ने प्रतिभा दिखा। आज मंडलीय ट्रायल के बाद मंडल की टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने जिला स्तरीय ट्रायल की प्रक्रिया को पूरा कराया। उन्होंने बताया कि 150 बच्चों ने जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लिया। इसमें कई बच्चों ने अपनी गेंदबाजी और कई ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। अब शुक्रवार दोपहर 2 बजे से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में मंडल के ट्रायल होंगे। इसमें मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर से क्रिकेटर प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें