फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाह के बंधन में बंधे 150 जोड़े

विज्ञापन
वर वधुओं को आर्शीवाद देते अतिथिगण। (परीक्षितगढ)
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में नगर के भावना फार्म हाउस में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाॅक परीक्षितगढ़, मवाना, किठौर व माछरा के 150 वर-वधू का विवाह रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी प्रवेश, बीडीओ अजय कुमार, ब्लाक प्रमुख बह्म सिंह ने भगवान गणेश के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में 40 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कारी जर्रार हुसैन, मौलाना मारूप, मौलाना आदिल व कारी जुबैर ने पढ़ाया। 110 हिंदू वर-वधू का विवाह वैदिक गुरुकुल ट्रस्ट स्वर्ग आश्रम के आचार्य विश्वजीत, शुभम शास्त्री ने अपने बाल शिष्यों के साथ हवन यज्ञ व मंत्रोच्चारण कर अग्नि के साथ फेरे कराकर संपन्न कराया।
ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर ने कहा कि सरकार ने निर्धन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रखी है। जिसका सारा खर्च सरकार वहन करेगी। योजना के तहत निर्धन परिवार के लोगों को अपनी बेटियों के हाथ पीले होने की चिंता नहीं सताएगी। गरीब परिवार की बेटियों की शादी हो रही है। इससे उनके परिवार में खुशी है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निर्धन परिवार की बेटियों की शादी का बीड़ा उठाया हुआ है। योजना के तहत एक शादी पर 51 हजार रुपये धनराशि का खर्च हो रहा है। प्रत्येक वर-वधू के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि व 10 हजार रुपये का दहेज का सामान व छह हजार रुपये विवाह कार्यक्रम में खर्च हो रहे हैं।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अनिल कुमार, हिमांशु भारद्वाज, ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार, ग्राम प्रधान प्रमोद, ग्राम प्रधान नरेंद्र व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें