फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों के 15 प्रस्ताव पास

Sat, 09 May 2026 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की द्वितीय चरण की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई। इसमेें विकास कार्याें के 15 प्रस्ताव पास हुए। बीडीसी सदस्यों को क्षेत्र में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसमें सदस्यों ने अपने वार्डाें की समस्याएं रखीं। जिसमें अपने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा निर्माण, नलकूप मरम्मत इत्यादि समस्याओं के निवारण पर भी बात हुई। ब्लॉक प्रमुख अशोक त्यागी के अस्वस्थ होने पर उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता राकेश चौधरी ने की तथा बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान संदीप बलराज त्यागी, योगेश त्यागी, रवि कुमार, मुकेश, अशोक, पवन, डॉ. रविंद्र, दीपक, अंकित गोविंदपुरी, पूनम त्यागी, संजय सिंह, अशोक फौजी, परवेज, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें