सरधना में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरधना पुलिस ने रविवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए इस बात का खुलासा किया कि बीते 14 फरवरी को दो युवकों ने एक व्यापारी से 15 लाख रुपए की डिमांड की थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने धमकी देते हुए यह भी कहा था कि अगर रुपए नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि वो अपने मकसद में कामयाब होते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनके गलत इरादे को पूरी तरह नष्ट कर दिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
बता दें कि पिछले सप्ताह दो शातिर बदमाशों ने एक व्यापारी से 15 लाख रुपए की मांग की थी जिसका खुलासा सरधना पुलिस ने रविवार को किया है। खास बात यह है कि अरेस्ट किए गए दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक मोबाइल और सिम बरामद किया गया है।