फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे 15 लाख थैला-थाली

विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ में थैला और थाली का वितरण करते आरएसएस के स्वयंसेवक
विज्ञापन
मेरठ प्रांत से भी थैला-थाली की दो खेप पहुंची प्रयागराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रयागराज महाकुंभ को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का थैला-थाली अभियान जोर-शोर से चल रहा है। संघ द्वारा अभी तक प्रयागराज महाकुंभ में 15 लाख थैला-थाली भिजवाई जा चुकी है। मेरठ प्रांत से भी थैला-थाली की दो खेप प्रयागराज पहुंच चुकी है।
आरएसएस ने प्लास्टिक एवं पॉलिथीन मुक्त महाकुंभ के आयोजन के लिए ‘एक थाली, एक थैला अभियान’ चलाया हुआ है। देशभर से लगभग 20 करोड़ थैले-थाली प्रयागराज भेजे जाने हैं। इसके लिए मेरठ प्रांत में भी तेजी से थैला-थाली एकत्रीकरण अभियान चल रहा है। 31 दिसंबर तक प्रयागराज महाकुंभ में देशभर से 15 लाख थैला-थाली पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

प्रयागराज में अभियान के विभाग संयोजक डॉ. अमित पांडेय ने बताया कि अभी तक रेलवे, पुलिस प्रशासन के शिविरों और साधु-संतों के अखाड़ों में लगभग दो लाख थैला-थाली वितरित की जा चुकी है। इस मुहिम काे साधु-संतों द्वारा भी सराहा जा रहा है। महाकुंभ शुरू होने से पहले पूरे देश से पहुंच रही थैला-थाली वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के समन्वयक पवन त्यागी के अनुसार, मेरठ के पूर्वी व पश्चिमी महानगर, मवाना जिला, सरधना जिला, गाजियाबाद और नोएडा महानगरों में तेजी से घर-घर जाकर थाली व थैला एकत्र किए जा रहे हैं। पूर्वी और पश्चिमी मेरठ महानगर के 32 नगरों की बस्तियों में स्वयंसेवक अभियान चला रहे हैं। यहां से दो खेप पहले ही प्रयागराज भेजी जा चुकी है। अब तीसरी खेप भेजने की तैयारी की जा रही है। पूरी संख्या का पता अभियान पूरा होने पर चलेगा, लेकिन लोगों में इस अभियान को लेकर बहुत उत्साह है।

प्रयागराज महाकुंभ में थैला और थाली का वितरण करते आरएसएस के स्वयंसेवक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें