फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक सहित 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि, फिर भी बिना मास्क घूम रहे लोग

विज्ञापन
सरधना में सैंपलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
मवाना/सरधना/परीक्षितगढ़(मेरठ)। मवाना में बुधवार को सीएचसी पर कोरोना की जांच के दौरान 11 लोगों पॉजिटिव पाए गए। सरधना में एक बैंक कर्मचारी समेत तीन लोग और परीक्षितगढ़ में एक चिकित्सक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि बुधवार को केंद्र पर 108 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई। इसमें गांव अस्सा का एक, मोहल्ला हीरालाल के दो, मोहल्ला काबली गेट में आठ लोग पॉजिटिव मिले। वहीं 12 लोगों के आरटीपीआर सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं। वहीं परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी संदीप गौतम ने बताया मंगलवार को सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक की आरटीपीसीआर से जांच कराई गई। बुधवार को आई रिपोर्ट में चिकित्सक को कोरोना की पुष्टि हुई। टीम ने परिवार के लोगो की जांच कर सैंपल मेडिकल भेजे हैं। वहीं सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को नगर व देहात क्षेत्र में 125 लोगों की जांच कराई गई। इसमें एक सलावा, मोदीपुरम निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। शहीद द्वार के निकट स्थित बैंक का एक कर्मचारी कोरोना की जांच में संक्रमित पाया गया। कर्मचारी ने मंगलवार को दिल्ली में जांच कराई थी। बैंक दो दिन के लिए बंद करा दिया गया है। सैनिटाइज के बाद ही बैंक खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें